Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में शुरु हुई 20 दिवसीय सांग कार्यशाला Latest Kurukshetra News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से प्रदेश में कला और संस्कृति का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। एक ओर जहां प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में हरियाणवी लोकनृत्य, कत्थक, लोकसंगीत तथा रंगमंच व चित्रकला आदि की कार्यशालाओं का आयोजन कर युवा वर्ग को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Trending Videos

उसी कड़ी में कला कीर्ति भवन में हरियाणवी लोकनाट्य सांग की कार्यशाला प्रारंभ की गई है। 20 दिवसीय कार्यशाला में हरियाणा के सुप्रसिद्ध सांग कलाकार सूरजभान बेदी प्रतिभागियों को हरियाणवी सांग के बारे में जानकारी देते हुए तथा सांग से संबंधित बारीकियों से रूबरू करवाते हुए सांग तैयार करवाएंगे। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कुरुक्षेत्र के अलावा हिसार, पानीपत, सिरसा, रोहतक व यमुनानगर आदि जिलों के प्रतिभागी भी सांग विधा से जुड़कर सांग से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे।

[ad_2]
Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में शुरु हुई 20 दिवसीय सांग कार्यशाला