[ad_1]
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट रोड पर नगर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुराने बस अड्डे से कंडा चौक तक अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर से बैनर, बोर्ड व अन्य सामान जब्त किया। वहीं एक दुकानदार का एक हजार रुपये चालान भी किया। वहीं चनारथल रोड पर भी एक दुकानदार का 500 रुपये का चालान किया गया।
दोपहर के समय जैसे ही नगर प्रशासन की टीम पहुंची तो दुकानदार सामान समेटने लगे। हालांकि अधिकतर दुकानदारों ने सामान समय रहते समेट लिया लेकिन कई दुकानदारों के बाहर लगे बोर्ड, होर्डिंग, बैनर और अन्य सामन नहीं हटाए गए जिन्हें नगर परिषद ने कब्जे में ले लिया।
इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर परिषद ईओ राजेश कुमार ने भी दुकानदारों को चेतावनी दी कि बार-बार अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। इस दौरान फील्ड सुपरवाइजर अनूप सिंह, राजेश, कृष्ण सहित टीम ने दुकानदारों को जागरूक भी किया।
नप की इस कार्रवाई का दुकानदारों पर ज्यादा देर तक असर नहीं रहा। टीम के निकलते ही फिर से पहले की तरह दुकानें सज गई।लोगों ने आरोप लगाया कि इसी रोड पर अनेक बड़ी दुकानें व प्रतिष्ठान भी हैं जिनके सामने व आसपास धड़ल्ले से अतिक्रमण किया हुआ है लेकिन अधिकारी इस ओर कार्रवाई करने से बचते दिखाई दिए। अतिक्रमण हटाने की अधिकतर कार्रवाई रेहड़ी व छोटी दुकानों पर ही की गई।
[ad_2]
Kurukshetra News: कई दुकानों के बाहर से जब्त किया सामान, दो के चालान किए




