Kurukshetra News: ऑपरेशन स्माईल के तहत जिला पुलिस टीम ने चार बच्चों को किया रेस्क्यू Latest Haryana News

[ad_1]




कुरुक्षेत्र। पुलिस की ओर से अप्रैल माह में गुमशुदा बच्चों व व्यक्तियों की तलाश के लिए एक महीने का स्पेशल अभियान ऑपरेशन स्माईल चलाया जा रहा है। इसके तहत लिए गुमशुदा बच्चों की तलाश करने, मजदूरी करने व भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 अप्रैल को ऑपरेशन स्माईल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में सिपाही सुनील व एसपीओ अमरजीत की टीम ने थाना सदर थानेसर एरिया से मजदूरी करते चार बच्चों को रेस्क्यू किया है। बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउंसलिंग करवाई गई। बच्चों के परिवार को ढूंढकर उनकी भी काउंसलिंग की गई तथा बच्चे को माता-पिता के हवाले किया गया। इस मौका पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।


[ad_2]
Kurukshetra News: ऑपरेशन स्माईल के तहत जिला पुलिस टीम ने चार बच्चों को किया रेस्क्यू