Kurukshetra News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच कर बांटी दवाइयां Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। ​शिविर के दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां वितरित करते चिकित्सक। संवाद



कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र मुर्तजापुर में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए मरीजों की जांच की गई। इस दौरान मोटापे से होने वाले विभिन्न रोगों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। महिलाओं और बच्चों को दिनचर्या के बारे में भी जानकारी दी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि विशेषज्ञ महिपाल ने शिविर के दौरान आयुर्वेद अनुसार रसोई में प्रयुक्त होने वाले औषधीय गुणों से भरपूर द्रव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मोटापे से बचाव के लिए नियमित योग और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। फार्मासिस्ट पंकज शर्मा ने रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित कीं। योग सहायक शिवकुमार और इंस्ट्रक्टर अनुराग रवीश ने योगाभ्यास व प्राणायाम कराया। आशा वर्कर स्नेह लता व मीना देवी ने भी सहयोग किया।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच कर बांटी दवाइयां