in

Kurukshetra News: धरोहर हरियाणा संग्रहालय में हरियाली तीज उत्सव की रही धूम Latest Kurukshetra News

[ad_1]

Hariyali Teej festival celebrated in Dharohar Haryana Museum

कुरुक्षेत्र। धरोहर परिसर में हरियाणवी पोशाक में झूला-झूलती छात्राएं एवं नृत्य करती ​शि​क्षिकाएं

Trending Videos



कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिक्षकों सहित महिलाओं ने खूब नृत्य किया। संग्रहालय के बाहर और अंदर झूले डाले गए, जहां अधिकारियों, कर्मचारियों सहित पर्यटकों ने एक दूसरे को झूला झुलाए और खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा रहे।

Trending Videos

कुलपति ने कहा कि तीज भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो कि भारतीय त्योहारों की संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित करता है। प्रत्येक वर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का आध्यात्मिक, प्रकृति तथा महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से विशेष महत्व है। सावन के महीने में जब संपूर्ण धरा पर हरियाली की चादर बिछी रहती है तब सभी प्रकृति के इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए झूले झूलते हैं तथा लोक गीत व तीज के गीत गाकर उत्सव विशेष रूप से मनाते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा सफलता के लिए कामना करती है। कुलपति सहित कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने धरोहर परिसर में झूला झूलकर तीज त्योहार मनाया व मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर कुवि कुलपति की धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुमिता शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

[ad_2]
Kurukshetra News: धरोहर हरियाणा संग्रहालय में हरियाली तीज उत्सव की रही धूम

Kurukshetra News: चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद Latest Kurukshetra News

Kurukshetra News: बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार Latest Kurukshetra News