{“_id”:”692b57f5018e439b5c0fc48a”,”slug”:”fir-lodged-48-days-after-drivers-death-due-to-electrocution-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1012-147972-2025-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: करंट से चालक की मौत के 48 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र में एक कंपनी में काम करते समय करंट लगने से हुई चालक सोमवीर की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने थाना मतलौडा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जींद जिले के खातला गांव के हरिकिशन ने बताया कि उनका बेटा सोमवीर मतलौडा की एक कंपनी में काम करता था। 11 अक्टूबर को सोमवीर एक अन्य फैक्ट्री में माल लोड करने गाड़ी लेकर गया था। हाइड्रा से माल लोड किया जा रहा था। जब वह हाइड्रा की चेन कुप्पी को सेट करने लगा। उसी समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने फैक्टरी के मालिक पर आरोप लगाए थे। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: करंट से चालक की मौत के 48 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज