[ad_1]
{“_id”:”692b580444b1ab4635065e93″,”slug”:”accused-arrested-with-illegal-pistol-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1012-147953-2025-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने शुक्रवार शाम को विकास नगर से गांव तितरवाड़ा थाना शामली निवासी धोला को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक पिस्तौल बरामद की है। जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी अवैध हथियार के मामले में जेल जा चुका है। सीआईए-2 प्रभारी सुमित ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम विकास नगर के आस-पास गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। टीम ने दबिश देकर आरोपी धोला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तीन माह पहले कैराना के एक ऑटो चालक से 15 हजार रुपये में अवैध पिस्तौल और कारतूस खरीदे थे। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
[ad_2]
Kurukshetra News: अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार



