Kurukshetra: लाडवा में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, काॅलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने दागी 18 गोलियां Latest Haryana News

[ad_1]

लाडवा की अग्रवाल कालोनी देवी मंदिर के पास आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दो बाइक सवार नकाबपोशों ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालक रजनीश बंसल के घर पर फायरिंग की।

बदमाशों ने घर पर लगभग 18 राउंड गोलियां दागी। इससे घर के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारों पर गोलियों के निशान बन गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि उस वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। 

वारदात के समय सिर्फ एक नौकर ओम प्रकाश घर में सो रहा था। रात साढ़े 12 बजे अचानक गोलियों की बौछार शुरू हो गई। डर के मारे वह भीतर ही दुबका रहा। जब गोलियों की आवाज थमी तो उसने परिवार और पुलिस को फोन कर सूचित किया। सूचना पर डीएसपी निर्मल सिंह, थाना प्रभारी गुरनाम सिंह और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 18 खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

[ad_2]
Kurukshetra: लाडवा में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, काॅलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने दागी 18 गोलियां