[ad_1]
विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासन से महिलाओं एवं डाक्टरों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। साथ ही महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छात्रों ने निकाला मार्च
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने सायंकाल के समय बंगाल के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ किए गए कुकृत्य के प्रति रोष व्यक्त करने एवं महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि प्रदान करने के लिए कैंडल मार्च निकाला।
मार्च विश्वविद्यालय परिसर से आरंभ हो कर महाराजा अग्रसेन चौक से होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर में मोमबत्ती जलाकर एवं मौन रखकर समाप्त किया गया। विश्वविद्यालय के लगभग 250 स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने अपना सहयोग दिया। इनमें से प्रमुख रूप से डॉ अमित श्योराण, डॉ. चिराग सैनी, डॉ. अमन नैन, डॉ लक्ष्य चौहान तथा स्नातक की छात्राओं अंशु, रचना व अंजलि ने प्रमुख सहयोग दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासन से महिलाओं एवं डाक्टरों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। कैंडल मार्च के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
[ad_2]
Kurukshetra: महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आयुष विवि के छात्र-छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च

