in

Kurukshetra: देशभक्ति के रंग में रंगी धर्मनगरी, भारत माता के गूंजे जयकारे; सांसद नवीन जिंदल ने किया शुभारंभ Latest Kurukshetra News

[ad_1]

Dharamnagari was painted in color of patriotism, Bharat Mata ki Jai reverberated

सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
– फोटो : संवाद

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



धर्मनगरी कुरुक्षेत्र रविवार को सुबह ही उस समय देशभक्ति के रंग में रंग गई जब तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर भर में मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही यात्रा में साइकिलिस्ट, खिलाड़ी व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग, सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। यात्रा शुरू होते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे।

Trending Videos

हर नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने वाले सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दी तो वहीं उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई। 

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हर नागरिक में देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए। तिरंगे झंडे को हम अपने घर-संस्थान पर फहराएं या फिर अपने वाहन पर, तिरंगा को अपनी कलाई पर सजाए या फिर तिरंगा यात्रा या दूसरे किसी भी रूप में, यह सब हमें देश भक्ति के प्रति प्रेरित करता है।

यह हमारा दायित्व बनता है कि हम किसी भी स्तर पर तिरंगे का सम्मान कम न होने दें। हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जो बेहद खुशी व उत्साह का मौका है। इस दौरान हमें खुद को देश के प्रति समर्पित करने का सकंल्प लेना चाहिए।

[ad_2]
Kurukshetra: देशभक्ति के रंग में रंगी धर्मनगरी, भारत माता के गूंजे जयकारे; सांसद नवीन जिंदल ने किया शुभारंभ

VIDEO : कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ Latest Kurukshetra News

Haryana assembly elections: मंडल स्तर पर पेटी रखकर सुझाव मांगेगी भाजपा, 15 दिन में तैयार होगा घोषणा पत्र Hisar Latest News