in

Kurukshetra: दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने भ्रूण को दिया जन्म, युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज Latest Haryana News

Kurukshetra: दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने भ्रूण को दिया जन्म, युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज Latest Haryana News

[ad_1]


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


कुरुक्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक भ्रूण को जन्म दिया। किशोरी को तबीयत खराब होने के चलते परिजनों ने गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। छह माह के भ्रूण की कुछ देर बाद मौत हो गई। पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि जिला अंबाला के मेहरा गांव का युवक उसके साथ गलत काम करता आ रहा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Trending Videos

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसके पास चार बेटी और एक बेटा है। गत दिवस शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक उसकी 15 साल की बेटी की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने उसे उपचार के लिए गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उन्हें पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है, जिसने एक भ्रूण लड़का को जन्म को दिया। चिकित्सकों ने मां-बेटे भ्रूण की नाजुक हालत के चलते दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उस भ्रूण की मौत हो गई। हालांकि किशाेरी की हालत भी खराब बताई जा रही है।

उधर, किशोरी ने बातचीत में परिजनों को बताया कि मेहरा गांव के युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

छह माह का था भ्रूण

फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि यह भ्रूण करीब छह माह का था। समय से पहले जन्म होने के कारण भ्रूण का जीवित रहना मुश्किल होता है। फिलहाल पुलिस की मांग पर उन्होंने डीएनए जांच के लिए भ्रूण की बाजू और जांघ की हड्डी का सैंपल लिया है। यह भ्रूण लड़का था।

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

#

[ad_2]
Kurukshetra: दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने भ्रूण को दिया जन्म, युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Fatehabad News: जिले के सियासी दिग्गजों ने भी परिवार सहित किया मतदान  Haryana Circle News

Fatehabad News: जिले के सियासी दिग्गजों ने भी परिवार सहित किया मतदान Haryana Circle News

Sirsa News: जिले की 5 सीटों में से कालांवाली छोड़ बाकी चार पर 21 निर्दलीय मैदान में Latest Haryana News

Sirsa News: जिले की 5 सीटों में से कालांवाली छोड़ बाकी चार पर 21 निर्दलीय मैदान में Latest Haryana News