ख़बर सुनें
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 के तहत तीन दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का हरियाणा के अंबाला में मंगलवार समापन हो गया। अंतिम दिन रिदमिक इवेंट व आर्टिस्टिक की वुमन व मेन बीम व पैरलल बार और मेन वॉल्ट आयोजित हुए। क्वालीफाइ करने के बाद पदकों के लिए खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर रही। रिदमिक इवेंट में महाराष्ट्र का दबदबा रहा।
संयुक्ता कले ने अकेले ही पांच गोल्ड पर कब्जा जमाया और महाराष्ट्र की टीम ने सिल्वर व ब्राउंज मिलाकर कुल 9 मेडल हासिल कर मैदान में अपना झंडा गाड़ दिया। दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर की टीम रही। जम्मू कश्मीर की मुस्कान राणा ने 3 मेडल पर कब्जा जमाया।
इसी तरह हरियाणा से क्लब्स इवेंट में लाइफ ने ब्राउंज मेडल, वेस्ट बंगाल से देब समित ने ब्राउंज, आसाम से उपासा ताल्कुदार ने ब्राउंज मेडल हासिल किया। शाम के समय छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में आर्टिस्टिक की वुमन व मेन बीम व पैरलल बार व मेन वॉल्ट प्रतिस्पर्धा देररात तक चली।
इवेंट हूप
- महाराष्ट्र – संयुक्ता कले – 24.15 – गोल्ड
- जम्मू कश्मीर – मुस्कान राणा – 19.60- सिल्वर
- आसाम – उपासा तालुकदार – 19.00 – ब्रॉन्ज
रिबन इवेंट
- महाराष्ट्र – संयुक्ता कले – 23.25 – गोल्ड
- महाराष्ट्र – किमाया – 18.70 – सिल्वर
- वेस्ट बंगाल – देबसमित – 18.65 ब्रांन्ज
बॉल इवेंट
- महाराष्ट्र – संयुक्ता कले – 25.70 – गोल्ड
- जम्मू कश्मीर – मुस्कान राणा – 23.19 – सिल्वर
- महाराष्ट्र – किमाया – 21.05 – ब्रांन्ज
क्लब्स इवेंट
- महाराष्ट्र – संयुक्ता कले – 23.90 – गोल्ड
- महाराष्ट्र – निशिका – 21.55 – सिल्वर
- हरियाणा – लाइफ – 20.55 – ब्रांन्ज
इंडिविजुअल ऑल अराउंड रिदमिक जिम्नास्टिक
- महाराष्ट्र – संयुक्ता कले – 85.55 – गोल्ड
- जम्मू कश्मीर – मुस्कान राणा – 80.60 – सिल्वर
- महाराष्ट्र – निशिका -75.70 – ब्रांन्ज
.