[ad_1]
करनाल। जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास मौजूदा रिकाॅर्ड के अनुसार पांच से छह दिन के घरेलू गैस सिलिंडरों का स्टॉक है। सोमवार को जिले की सभी 42 गैस एजेंसियों के पास 17,719 गैस सिलिंडर का भंडारण था। उपायुक्त उत्तम सिंह का दावा है कि 4,623 गैस सिलिंडर बाहर से आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी को भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
सोमवार को 3401 घरेलू और 109 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को जिला की विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरित किए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिला में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिन बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है।
अब तक 70 से ज्यादा घरेलू सिलिंडर हुए जब्त
डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गैस सिलिंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिले में सिलिंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विभिन्न टीमों ने अब तक 70 से ज्यादा सिलिंडरों को जब्त किया है।
[ad_2]
Karnal News: 42 एजेंसियों के पास हैं केवल 17,719 सिलिंडर


