Karnal News: 129 विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 20 Mar 2026 12:31 AM IST


छात्रा को छात्रवृत्ति देते वाइस एडमिरल  सतीश सोनी । संस्थान



करनाल। दयाल सिंह कॉलेज की छात्रवृत्ति समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वीरवार को वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मेधावी और आर्थिक रूप से आवश्यकता-आधारित दोनों श्रेणियों में आने वाले कुल 129 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई। मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल सतीश सोनी ने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की क्षमता में किया गया एक निवेश है जो उनके साथ एक जिम्मेदारी भी लेकर आता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अदिति श्रेया बाली ने किया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: 129 विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति