Karnal News: होली की रात तीन दुकानों से नकदी चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

घरौंडा। रेलवे रोड पर एक बार फिर चोरी हुई है। फाग की रात अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटका दिए। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं।

ताजा वारदात के बाद दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार देर रात चोरों ने रेलवे रोड पर सबसे पहले दो लोहे की दुकानों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने गल्ले की तलाशी ली और नकदी समेट ली।

इसके बाद अग्रवाल फर्नीचर की दुकान के ताले भी तोड़ दिए गए। यहां से गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नगदी चुरा ली गई। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। व्यापारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी रेलवे रोड पर 10 से 15 दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की गई थी।

उस वारदात के बाद भी सुरक्षा पर सवाल उठे थे, लेकिन हालात में खास सुधार नजर नहीं आया। रेलवे रोड शहर का व्यस्त कारोबारी क्षेत्र माना जाता है। दिन में यहां ग्राहकों की भीड़ रहती है लेकिन रात होते ही सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदारों का आरोप है कि रात्रि गश्त पर्याप्त नहीं है जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

होली की रात तीन दुकानों से नकदी चोरी– फोटो : होली की रात तीन दुकानों से नकदी चोरी

[ad_2]
Karnal News: होली की रात तीन दुकानों से नकदी चोरी