Karnal News: हुक टूटने से अनियंत्रित होकर पलटी आलुओं की ट्राॅली, जाम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 25 Mar 2026 12:57 AM IST




संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित विश्राम गृह के समीप मंगलवार दोपहर को आलुओं से भरी ट्राॅली हुक टूट जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर आलुओं की बोरियों के बिखर जाने से यातायात बाधित हो गया।

चालक पवन आलओं से भरी ट्राॅली को करनाल से अलीपुरा गांव स्थित गोदाम में ले जा रहा था। हाईवे पर विश्राम गृह के पास हुक अचानक टूट गया। ट्रॅाली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बोरियां सड़क पर बिखर गईं। यातायात रुक गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। पुलिस जांच अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सड़क पर बिखरी बोरियों को सुरक्षित दूसरी ट्राॅली में लोड करवा दिया गया और यातायात को चालू करवा दिया गया था।

[ad_2]
Karnal News: हुक टूटने से अनियंत्रित होकर पलटी आलुओं की ट्राॅली, जाम