{“_id”:”69c2e745e830a67fc20e3ab0″,”slug”:”worshiped-the-mother-with-a-lamp-and-a-plate-in-hand-karnal-news-c-18-knl1018-871867-2026-03-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: हाथों में दीपक और थाली से की मां की आराधना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:04 AM IST
मां मनसा देवी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
करनाल। चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मां के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हाथों में दीपक और पूजा की थाली लेकर मां की आरती की। इस दाैरान मंदिरों में देवी मां के जयकारे गूंजे। साथ ही भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रोहिणी नक्षत्र मां कात्यायनी की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है, जो विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करती हैं। श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी, काली माता मंदिर, मां दुर्गा भवानी मंदिर, श्रीराम मंदिर सेक्टर-8, श्री कर्णेश्वरम मंदिर सेक्टर-7, शिव मंदिर सेक्टर-6 के साथ शहर के सभी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की। बुधवार को नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा होगी। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: हाथों में दीपक और थाली से की मां की आराधना