Karnal News: हसनपुर के जंगलों में 85 करोड़ से बनेगा डियर पार्क Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 09 Mar 2026 12:45 AM IST


.डियर पार्क बने की खुशी में लड्डू बांट कर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीण संवाद



घरौंडा। घरौंडा ब्लॉक के हसनपुर गांव में 85 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनेगा। ग्रामीणाें का कहना है कि इससे गांव में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार के नए अवसर स्थापित होंगे। हरियाणा के बजट सत्र में इसकी घोषण की गई है। हसनपुर बढ़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। यह लगभग सौ एकड़ में फैला हुआ है। जंगल में ऐसा कोई साधन नहीं था जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले।

Trending Videos

ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से कई बार इस जंगल की कायाकल्प की मांग की थी जिसके बाद वन विभाग में पत्र व्यवहार किया और डियर पार्क बनवाने की घोषणा कर दी। गांव हसनपुर में डियर पार्क की घोषणा से गांव आसपास के लोग भी खुश हैं। रविवार को ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगबीर सिंह, मामचंद, ओमप्रकाश, सतपाल सिंह ने बताया कि गांव में डियर पार्क बनवाने की घोषणा सराहनीय कदम है।

[ad_2]
Karnal News: हसनपुर के जंगलों में 85 करोड़ से बनेगा डियर पार्क