[ad_1]
हिसार, करनाल। अंडर-20 की 15वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 4 और 5 अप्रैल को करनाल के कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में चयनित एथलीट 24वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसका आयोजन 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 26 अप्रैल 2006 के बाद और 27 अप्रैल 2010 से पहले हुआ हो। अंडर-18 एथलीटों को अधिकतम दो ट्रैक स्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति होगी जिनमें से केवल एक स्पर्धा 200 मीटर से अधिक दूरी की हो सकती है। 16 वर्ष से कम आयु के किसी भी एथलीट का नाम पंजीकृत नहीं किया जाएगा।
एथलीटों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण करने के लिए जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार या नगर निगम से जारी प्रमाणपत्र और केंद्रीय शिक्षा आयोग, हरियाणा राज्य शिक्षा बोर्ड, भिवानी या सीबीएसई नई दिल्ली से जारी 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र आवश्यक है। मुक्त विद्यालय के प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। महासचिव प्रदीप मलिक ने सभी प्रतिभागियों से समय पर पंजीकरण कराने और दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है।
[ad_2]
Karnal News: हरियाणा राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 4 से


