Karnal News: हड़ताल पर रहे वकील, 2272 मामलों में लगी अगली तारीख Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की सभी बार एसोसिएशन ने वीरवार को कार्य स्थगित रखा। इसके चलते जिला न्यायालय परिसर में दिनभर अदालती कामकाज ठप रहा। कुल 2272 मामलों की सुनवाई भी नहीं हो पाई, जिनमें अगली तारीख ली गई। वकीलों की हड़ताल के कारण अपने मामलों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्यों के लिए पहुंचे लोग परेशान होते नजर आए और उन्हें बिना काम लौटना पड़ा।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत मढ़ान ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता अमित के साथ सीआईए हिसार द्वारा कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया था। इस घटना के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड का आह्वान किया था जिसके समर्थन में सभी वकीलों ने भी एकजुटता दिखाते हुए अदालतों में कामकाज बंद रखा। जिले में करीब 1500 से अधिक वकील कार्यरत हैं और सभी ने सामूहिक रूप से वर्क सस्पेंड किया।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कारण अब शुक्रवार को वर्क सस्पेंड नहीं रहेगा और सभी अदालतों में रोजाना की तरह कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। वकील पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। यदि उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा तो वे अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

[ad_2]
Karnal News: हड़ताल पर रहे वकील, 2272 मामलों में लगी अगली तारीख