[ad_1]
करनाल। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन म्यूनिसिपलिका 2026 के मंच से केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम की ओर से विकसित स्वच्छता सेतु एप का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वच्छता से सीधे जोड़ेगा सेतु एप। लोग ऑनलाइन शिकायत कर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अभियान से सीधे जोड़ने की दिशा में यह एक सशक्त प्रयास है। यह एप पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शहरी सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इसके माध्यम से समयबद्ध समाधान मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेगी। करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
स्वच्छता सेतु (swachhta setu) एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर अपनी आईडी को बनाएं और लॉग इन करें। आप दिए गए विकल्प में से अपनी मतलब का चुन सकते हैं। आपको नगर निगम की जानकारी मिलेगी। स्वच्छता संबंधित खेल भी मिलेंगे। प्रतियोगिता भी होंगी। निगम की घोषणाएं भी दिखाई देंगी।
एप की विशेषताएं
– नागरिक कचरे के ढेर या गंदगी की तस्वीर एप पर अपलोड कर सकेंगे।
– शिकायत के साथ स्थान को टैग करने की सुविधा होगी।
– ई-चालान प्रणाली है। नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई होगी।
– शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी को सूचना मिल जाएगी।
– नागरिक शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।
वर्जन:
स्वच्छता सेतु एप शहर की स्वच्छता व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। इससे शहरवासी स्वच्छता से जुड़ी सेवाओं का सरल एवं डिजिटल माध्यम से लाभ उठा सकेंगे। -रेणु गुप्ता, महापौर, करनाल
[ad_2]
Karnal News: स्वच्छता सेतु एप लॉन्च, शिकायतों को होगा त्वरित समाधान



