Karnal News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Wed, 08 Apr 2026 12:44 AM IST


राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मा



करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान क्लब की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जागरूकता को लेखन के जरिये पेश किया। इसमें बीएससी द्वितीय वर्ष से दीपिका शर्मा ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष से काजल ने द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष से महकदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं ने धरती को बचाना है, विज्ञान को सही दिशा में लगाना, विज्ञान की शक्ति, हरित भविष्य की भक्ति जैसे नारों से अन्य छात्रों को प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दुर्गेश व ममता ने निभाई। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम