{“_id”:”696d4c969ea6712d32086c2d”,”slug”:”sohanlal-became-the-head-of-the-financial-institution-employees-union-karnal-news-c-18-knl1018-826766-2026-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: सोहनलाल बने वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ के प्रधान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:41 AM IST
करनाल। केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ यूनिट की बैठक कर्ण पार्क में आयोजित की गई। वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सोहनलाल को जिला प्रधान चुना गया। जसवीर और श्वेता को उप प्रधान, बलबीर को सचिव, जितेंद्र व वीर सिंह को सह सचिव तथा सुरेश को कोषाध्यक्षा नियुक्त किया गया। मनमोहन जलमाना को प्रेस प्रवक्ता बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि हरियाणा में केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 19 से 25 जनवरी तक प्रदेशभर में विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: सोहनलाल बने वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ के प्रधान