[ad_1]
करनाल। सोमवार को 132 केवी सब स्टेशन करनाल से संचालित फीडरों की लाइन शिफ्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी सीएसएस आरआई और 11 केवी आईएनआर फीडरों पर कार्य किया जाएगा जिसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। गांव ब्लडी, नया बस स्टैंड क्षेत्र, एनबीजीआर एरिया, जीटी रोड क्षेत्र और रॉयल सिटी कॉलोनी प्रभावित रहेगी। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि यह सभी व्यवस्थाएं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए की जा रहीं हैं। ब्यूरो
[ad_2]
Karnal News: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक संकट



