{“_id”:”68ec10b6f1dfd6d0d00cffae”,”slug”:”vehicles-collided-on-the-service-line-three-people-injured-karnal-news-c-244-1-pnp1006-145406-2025-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: सर्विस लाइन पर भिड़े वाहन, तीन लोग घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:03 AM IST
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। सर्विस लाइन पर बीडीपीओ कार्यालय के पास हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पानीपत रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि शाम को दिल्ली से एक गाड़ी पानीपत की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह शहर की सर्विस लाइन पर बीडीपीओ कार्यालय के नजदीक पहुंची इसी दौरान गलत दिशा से गुजर रही रिक्शा व गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। जैसे ही चालक गाड़ी को पीछे करने लगा गलत दिशा से गुजर रही बाइक की कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में 30 वर्षीय वीरेंद्र, 31 वर्षीय दीपक व 30 वर्षीय शैलेंद्र घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारण जीटी रोड पर जाम लग गया।
[ad_2]
Karnal News: सर्विस लाइन पर भिड़े वाहन, तीन लोग घायल