{“_id”:”69c82754081e96f2a80b53c7″,”slug”:”sanatan-shakti-yatra-welcomed-on-reaching-karnal-karnal-news-c-18-knl1018-874397-2026-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: सनातन शक्तियात्रा का करनाल पहुंचने पर स्वागत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:39 AM IST
मेरठ रोड के पंचमुखी मंदिर में सनातन शक्ति यात्रा के पहुंचने पर आयोजित हवन में आरती करते श्रद्ध
करनाल। हिंदू सनातन वाहिनी की ओर से कुरुक्षेत्र के गांव मथाना से सनातन शक्तियात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल जोगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना रहा। यात्रा कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची, यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद यात्रा करनाल पहुंची, जहां पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान हवन का आयोजन हुआ। यात्रा के अंत में सभी श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुए। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: सनातन शक्तियात्रा का करनाल पहुंचने पर स्वागत