{“_id”:”69cebf7b6581a1225705ffd5″,”slug”:”demand-for-reconstruction-of-phc-building-in-sagga-village-karnal-news-c-18-knl1018-878123-2026-04-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: सग्गा गांव में पीएचसी भवन के पुनर्निर्माण की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:41 AM IST
नीलोखेड़ी सग्गा गांव के युवा विधायक भगवान दास कबीरपंथी को ज्ञापन सौपते हुए। संवाद
नीलोखेड़ी। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सग्गा के युवाओं व ग्रामीणों ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी को गांव के समग्र विकास के लिए एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि 20 कनाल भूमि पर बना पीएचसी भवन का निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि इस भवन का तकनीकी निरीक्षण करवाकर पुनर्निर्माण किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि लगभग 25 एकड़ भूमि स्टेडियम के पास उपलब्ध है लेकिन वर्तमान स्टेडियम अधूरा है। युवाओं ने इसे विकसित कर बहुउद्देश्यीय खेल परिसर बनाने की मांग रखी। साथ ही ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा, सड़क व सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: सग्गा गांव में पीएचसी भवन के पुनर्निर्माण की मांग