Karnal News: संस्कृत साहित्य का पेपर रहा सरल, सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की संस्कृत, संस्कृत साहित्य, एग्रीकल्चर, ड्राइंग और उर्दू विषय की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के 50 केंद्रों पर करीब 4500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर 3:30 तक चली। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और केंद्रों के बाहर पुलिस की तैनाती भी रही।

परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने पिपली स्थित गुरु नानक स्कूल में निरीक्षण किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि पूरे जिले में कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि संस्कृत और संस्कृत साहित्य का पेपर आसान था। छात्र दीपांशु दीक्षित ने बताया कि संस्कृत साहित्य का पेपर काफी सरल था और अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से ही आए थे। अन्य छात्रों ने भी कहा कि आज का पेपर उनके सिलेबस के अनुसार था, जिससे उन्हें पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

– 8500 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा

वहीं शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की भी परीक्षा हुई। जिलेभर में करीब 8500 विद्यार्थियों ने सुबह की शिफ्ट में सोशल साइंस का पेपर दिया। इस दौरान विभाग ने नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी। परीक्षा के दौरान नकल करने का कोई मामला सामने नहीं आया।

कुरुक्षेत्र। संस्कृत का पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते हुए छात्र। संवाद

[ad_2]
Karnal News: संस्कृत साहित्य का पेपर रहा सरल, सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए