Karnal News: शोभायात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारें Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 20 Mar 2026 12:27 AM IST


निसिंग भगवा शोभा यात्रा निकालते युवा। संवाद



निसिंग। हिंदू नववर्ष के अवसर पर सर्व हिंदू समाज के लोगों ने वीरवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर प्रांगण में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर हाथों में केसरिया ध्वज लेकर जय श्रीराम व भारत माता के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ की। यात्रा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए कैथल रोड़ होते हुए श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में संपन्न हुई। पूरे नगर की सड़कों व हर चौराहे को भगवा ध्वज व बैनर पोस्टर, झालर से सजाया गया। गांव बस्तली के करनाल कैथल मार्ग स्थित बस स्टैंड पर नव वर्ष पर हलवा छोले का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी सदस्यों ने चाय पकौड़ा की सेवा लगाई। इस मौके पर नगर पार्षद लब्बू जांगड़ा, कृष्ण सैन, मंदिर कमेटी उप प्रधान गणेश गोयल, दिनेश गोयल, चिराग शर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: शोभायात्रा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारें