Karnal News: शिविर में 14 लोगों ने किया रक्तदान Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 13 Apr 2026 02:26 AM IST


रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते समाज सेवी  दिनेश। संवाद



करनाल। गांव सीतामाई स्थित ऋषिया अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन ने श्री हरी गौसेवा समिति और लक्ष्य जनहित सोसाइटी के सहयोग से किया।


Trending Videos

सुबह 10 बजे शुरू हुआ शिविर दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर स्थल पर रक्तदाताओं के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई थी।

लक्ष्य जनहित सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश बक्शी ने बताया कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। ब्यूरो

[ad_2]
Karnal News: शिविर में 14 लोगों ने किया रक्तदान