Karnal News: शिविर में लोगों ने किया योग व प्राणायाम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sun, 05 Apr 2026 02:34 AM IST




पानीपत। सेक्टर-25 स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र पर शनिवार को योग और ध्यान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान स्थानीय और अन्य लोगों ने शिविर में पहुंचकर योग और प्राणायाम किया। शिविर की शुरूआत सुबह 9 बजे ओम के उच्चारण के साथ की गई। सभी ने मिलकर गायत्री मंत्र का भी पाठ किया। केंद्र संचालिका बहन अंजना ने बताया कि केंद्र पर सप्ताह में दो से तीन बार योग और ध्यान शिविर का आयोजन किया जाता है। सभी को योग करने और संतुलित आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: शिविर में लोगों ने किया योग व प्राणायाम