Karnal News: विद्यार्थियों ने विधानसभा का किया भ्रमण Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 20 Mar 2026 12:19 AM IST




करनाल। गुरु नानक खालसा काॅलेज के विद्यार्थियों ने वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में भाग लिया। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को देखा और बजट से संबंधित अनेक जानकारियां प्राप्त की। प्राचार्य डाॅ. चुहड़ सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा भ्रमण में कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बजट भाषण भी सुना। इसके अलावा, विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन का भी भ्रमण किया। यात्रा का नेतृत्व डाॅ. देवीभूषण और डाॅ. बीर सिंह ने किया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: विद्यार्थियों ने विधानसभा का किया भ्रमण