Karnal News: विजय सिंगला बने शाखा के नए अध्यक्ष Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 13 Mar 2026 12:21 AM IST




तरावड़ी। अनाज मंडी में वीरवार को भारत विकास परिषद शाखा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजय सिंगला का शाखा के नए अध्यक्ष के रूप में चयन किया। बैठक की परंपरा है कि किसी भी पद चयन के लिए सर्वसम्मति से नाम तय किया जाता है, जिसमें विजय सिंगला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। विजय सिंगला ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि परिषद ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष योगेश मिड्डा और नरेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: विजय सिंगला बने शाखा के नए अध्यक्ष