Karnal News: रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रास्ते पर भी कब्जा, राहगीर परेशान Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। नगर निगम अभियान चलाने का दावा करता है लेकिन हालात सुधर नहीं रहे। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हैं। व्यस्त मार्गों पर दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों और अस्थायी कारोबारियों ने फुटपाथों के साथ सड़कों पर कब्जा कर रखा है।

सिर्फ सड़कें ही नहीं बल्कि आसपास के सार्वजनिक स्थल, खाली प्लॉट और फुटपाथ भी अतिक्रमण की जद में आ चुके हैं। दुकानदारों ने दुकान का सामान बाहर तक फैलाया हुआ है। रेहड़ी वालों ने स्थायी रूप से जगह घेर रखी है। शहर के पुराने बस स्टैंड पर अतिक्रमण ने फुटपाथ को पूरी तरह से घेर लिया है। पुराने बस स्टैंड पर बस लेने के लिए रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। नगर निगम ने पथ विक्रेताओं के लिए बस स्टैंड के पीछे ही जगह तक घोषित की हुई है। लेकिन पथविक्रेता सड़क और फुटपाथ को घेर पर बैठ हुए हैं।

ऐसा ही हाल रेलवे स्टेशन के बाहर का है। स्टेशन परिसर के बाहर दुकानों ने सड़क पर ही अतिक्रमण किया हुआ है। इससे सड़क संकरी हो रही हैं। रेलवे रोड के फुटपाथ तक गायब होने लगे हैं। शहर की इस व्यस्त रास्ते पर भी 20 से ज्यादा जगहों पर बड़े स्तर का अतिक्रमण देखने को मिलता है। कुछ ऐसे ही हालात दयाल सिंह कॉलेज के बाहर, मुगल कैनाल और कर्ण पार्क के बाहर भी देखने को मिलते हैं। यहां भी फास्टफूड वालों ने अतिक्रमण पर सड़कों को घर लिया है।

अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। -अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त

[ad_2]
Karnal News: रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रास्ते पर भी कब्जा, राहगीर परेशान