Karnal News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में जिले की दो खिलाड़ियों ने जीते पदक Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी अभिषेक ने गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक और खिलाड़ी अरुण ने लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर में किया गया था। विधायक जगमोहन आनंद ने दोनों खिलाड़ियों को अपने निवास स्थान पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी कमजोरी को ताकत बना कर खेलों में हिस्सा लिया और पदक अपने नाम किया।

पदक के साथ अरुण

[ad_2]
Karnal News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स में जिले की दो खिलाड़ियों ने जीते पदक