Karnal News: राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने जीते चार पदक Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। ड्रैगन बोट इंडिया और पारंपरिक खेल महासंघ की ओर से आयोजित 12 वी राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने तीन कांस्य व एक रजत पदक जीते हैं।

आयोजन 24 नवंबर से 27 नवंबर तक विष्णुपुरी नांदेड़, महाराष्ट्र में किया गया। इसमें पूरे देश से कुल 15 टीमें भाग लिया था। करनाल के अनुज, सावन, सतनाम, रोहित और मितेश उत्तराखंड की टीम की ओर से खेले थे। उन्होंने प्रतियोगिता की 1000, 500, 200 और 100 मीटर रेस में पदक जीते। अनुज ने बताया कि गुरु गोरख वाटर क्लब की ओर से पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। चार खिलाड़ी उचाना गांव के थे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 16 से 20 जुलाई, 2026 तक चीन में होने वाली एशियाई खेलों के लिए किया जाएगा। कोच परवीन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

[ad_2]
Karnal News: राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों ने जीते चार पदक