in

Karnal News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी Latest Haryana News

Karnal News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी Latest Haryana News


– 11 अक्तूबर से करनाल में होगा आयोजन, विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होंगे चयनित

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में करवाया जाएगा। यह आयोजन 11 से 13 अक्तूबर तक होगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का भुवनेश्वर में होने वाली 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेक्टिस प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 से 29 अक्तूबर तक उड़ीसा में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 20,18,16 व 14 आयु वर्ग के चार समूहों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर एथलेटिक्स हरियाणा की चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट www.haryanaathletics.com पर 20 सितंबर से छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए अंडर 20 से 18 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों के लिए 600 रुपये प्रति स्पर्धा, अंडर 16 से 14 आयु वर्ग के लिए 300 रुपए प्रति स्पर्धा प्रवेश फीस रखी गई है।

एथलेटिक्स चयन कमेटी के चेयरमैन यशपाल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का शेड्यूल सात अक्तूबर के बाद एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अगर किसी खिलाड़ी को चोट या क्षति हो जाती है तो उसका जिम्मेदार खिलाड़ी होगा।

प्रतियोगिता के लिए पात्रता

– जूनियर वर्ग में चार आयु समूहों अंडर 20, 18, 16 व 14 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियां भाग ले सकती हैं।

– अंडर 20 वर्ष – 12 नवंबर से 2004 से 11 नवंबर 2006 के बीच जन्म

– अंडर 18 वर्ष – 12 नवंबर से 2006 से 11 नवंबर 2008 के बीच जन्म

– अंडर 16 वर्ष – 12 नवंबर से 2008 से 11 नवंबर 2010 के बीच जन्म

– अंडर 14 वर्ष – 12 नवंबर से 2010 से 11 नवंबर 2012 के बीच जन्म

यह होंगी प्रतियोगिताएं

– दौड़ : 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं।

– कूद : 60 मीटर लंबी व ऊंची कूद, बैक थ्रो एक किलोग्राम शॉटपुट, ट्रिपल जंप।

– हर्डल दौड़ : 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टीपलीचेंज।


Karnal News: राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Karnal News: सीएचसी में डॉक्टरों की कमी, 40 गांवों के बाशिंदे परेशान Latest Haryana News

Karnal News: सीएचसी में डॉक्टरों की कमी, 40 गांवों के बाशिंदे परेशान Latest Haryana News

एचआईवी पॉजिटिव से भेदभाव अपराध : डाॅ. सिम्मी कपूर Latest Haryana News

एचआईवी पॉजिटिव से भेदभाव अपराध : डाॅ. सिम्मी कपूर Latest Haryana News