{“_id”:”69c1a2dbe218bc5f59008608″,”slug”:”message-given-to-youth-to-stay-away-from-drugs-karnal-news-c-18-knl1018-870641-2026-03-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:00 AM IST
करनाल। कलसी गांव में पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश