[ad_1]
करनाल। यमुनानगर में हमीदा हेड के पास रविवार को पश्चिमी यमुना नहर में पूजन सामग्री प्रवाहित करते समय पैर फिलसने से बहे पंकज छाबड़ा (30) का शव बुधवार की रात को इंद्री के पास बरामद हुआ। परिजन ने ही बुधवार को शव को पानी में देखा और गोताखोर को मौके पर बुलाकर बाहर निकलवाया।
हमीदा की लक्कड़ मंडी के रहने वाले पंकज छाबड़ा डेयरी फार्मिंग का काम करते थे। उनके चाचा राजीव छाबड़ा ने बताया कि रविवार को पंकज घर में बने मंदिर की पूजा सामग्री का सामान यमुना नहर में प्रवाहित करने गए थे। दोपहर में करीब 12 बजे जब सीढ़ियों से नीचे उतरकर सामान पानी में डाल रहा था तो अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरे। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची दो दिन तक नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन पंकज का कुछ नहीं पता चला।
[ad_2]
Karnal News: यमुनानगर से नहर में बहे युवक का शव इंद्री से बरामद