[ad_1]
घरौंडा। रेलवे अंडरपास के नीचे कुछ युवकों ने मामा व भांजे पर लाठी डंडों व तेज हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर दो के रहने वाले सचिन राणा ने बताया कि वह 23 अगस्त को अपनी कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था । उसी समय उसका भान्जा अर्जुन भी बाइक पर सवार होकर कार के आगे आगे घर जा होकर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे अंडरपास की सड़क पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। कुछ देर के बाद वह भी मौके पर पहुंच गया तो और उसके भांजे को रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने उस पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Karnal News: मामा भांजे को लाठी डंडों से किया घायल



