Karnal News: मानदेय न मिलने पर वर्करों ने किया प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 13 Mar 2026 12:24 AM IST


नयाब तहसीलदार को मांग पत्र साैंपती आंगबाडी की महिलाएं। संगठन



करनाल। सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला कमेटी ने वीरवार को मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय और केंद्रों का आठ से नौ माह का किराया नहीं मिल रहा है, जिसके कारण हेल्परों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला के नायब तहसीलदार और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला मोर को ज्ञापन साैंपा। जिला कैशियर सर्वेण राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 मार्च तक मांगों को नहीं मानी, तो सभी कार्यकर्ता और हेल्पर मिलकर आंदोलन को तेज करेंगी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: मानदेय न मिलने पर वर्करों ने किया प्रदर्शन