Karnal News: मां शारदे से मांगा विद्या और विवेक का आशीर्वाद Latest Haryana News

[ad_1]

सफेद वस्त्रों में सजी मां सरस्वती की प्रतिमाएं जब गाजे-बाजे के साथ पश्चिमी यमुना नहर की ओर बढ़ीं तो हर गली ‘मां शारदे की जय’ के स्वर से गूंज उठी। बसंत पंचमी से शुरू हुए मां सरस्वती पूजा महोत्सव में रविवार को प्रतिमाओं को शोभायात्रा निकालकर विसर्जित किया गया। रंग और गुलाल उड़ा। लोग भावविभोर होकर नाचे। श्रद्धालुओं ने मां से विद्या, विवेक और संस्कारों का आशीर्वाद मांगा।

रविवार सुबह कर्ण कैनाल में हवन और भंडारे के बाद मां की विदाई की तैयारियां शुरू हुईं। यूपी से मंगवाए गए विशेष डीजे पर बजे भजन और गानों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर की ओर बढ़े। प्रतिमाएं जल में समर्पित की गईं। आंखें नम और मन श्रद्धा से भरा नजर आया। सूर्य मंदिर, उत्तम कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, जुंडला गेट, सेक्टर-6, हांसी चौक, मेरठ रोड, बांसों गेट, सेक्टर-12, 32-33, प्रेम नगर, कर्ण विहार, विकास नगर, शिव कॉलोनी और रजवाहा रोड से मां सरस्वती की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई।

तिरंगा लेकर नाचे श्रद्धालु

मां की प्रतिमा का विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं को अंदाज देखते ही बनता था। सभी मां शारदे की भक्ति में भावविभोर रहे। डीजे पर बज रहे मां के भजनों पर नाचते रहे। कई युवक तिरंगा हाथ में लेकर नाचे और सभी के आकर्षण का केंद्र बने।

हादसे में घायल हुई महिला, सड़क पर चले लात-घूंसे

काछवा रोड रेलवे पूल से नीचे हादसा होने के बादे दो पक्ष भिड़ गए। बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। करीब आधा घंटे तक यातायात रुका रहा। रविवार शाम को मां शारदे की प्रतिमा को गाड़ी में लेकर खुद पैदल जा रहे श्रद्धालुओं में शामिल एक महिला के दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे साथ आए श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। इधर मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट करने लगे। डायल 112 की गाड़ी पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

[ad_2]
Karnal News: मां शारदे से मांगा विद्या और विवेक का आशीर्वाद