Karnal News: महिला से लूट मामले में दो आरोपी पकड़े Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Sat, 31 Jan 2026 02:17 AM IST




इंद्री। थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन और नकदी से भरा पर्स लूटने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जैनपुर गांव के समीप पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से पकड़ा। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 22 जनवरी की शाम एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात युवकों ने उससे मोबाइल फोन व लगभग 15 हजार रुपये की नकदी से भरा पर्स लूट लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर टीम तलाश में जुटी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: महिला से लूट मामले में दो आरोपी पकड़े