{“_id”:”69de958c92a6453ba80846bb”,”slug”:”bhakiyu-visited-kunjpura-and-ghid-mandi-karnal-news-c-18-knl1018-886032-2026-04-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: भाकियू ने किया कुंजपुरा व घीड़ मंडी का दौरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गांव घीड़ की अनाज मंडी का दौरा करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्वय
करनाल। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कुंजपुरा और घीड़ मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में रखे अनाज के कट्टों की मौके पर तौल कर जांच की जिसमें सभी कट्टों का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनी गईं। यूनियन ने मंडी अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, प्रकाश देसवाल, वेदपाल सांगवान, दलविंदर माजरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: भाकियू ने किया कुंजपुरा व घीड़ मंडी का दौरा