Karnal News: भाकियू चढ़ूनी 10 को निकालेगी ट्रैक्टर मार्च Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Tue, 10 Mar 2026 12:38 AM IST




इंद्री। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी इंद्री ने 10 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है। यह आंदोलन का दूसरा चरण है, जो मुख्य रूप से भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ है। मार्च अनाज मंडी स्थित किसान भवन से निकाला जाएगा, जो सिंचाई विभाग के विश्राम गृह पहुंचेगा। यहां प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगा। भाकियू के इंद्री हल्काध्यक्ष रामपाल चहल ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील किसानों और कृषि के लिए घातक है, जो भूखमरी और बेरोजगारी बढ़ाएगी। किसान नेता मंजीत चौगामा ने बताया कि 23 मार्च को भाकियू की ओर से किसान मजदूर जनक्रांति रैली का पिपली कुरुक्षेत्र का आयोजन किया जा रहा है, जहां भावी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपने ट्रैक्टर लेकर मार्च में भाग लेने की अपील की। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: भाकियू चढ़ूनी 10 को निकालेगी ट्रैक्टर मार्च