Karnal News: बैंक मैनेजर पर 1.75 करोड़ रुपये गबन का आरोप Latest Haryana News

[ad_1]

Bank manager accused of embezzlement of Rs 1.75 crore



मूनक। बल्ला गांव में हनुमान वेलफेयर क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के बैंक मैनेजर व उसके पिता पर 1.75 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है। पुलिस ने इसी बैंक की एक एजेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में ज्योति ने बताया कि उनके बल्ला गांव में हनुमान वेलफेयर क्रेडिट सोसायटी के नाम से एक ब्रांच है। आरोपी राम प्रसाद ने कहा कि तुम बैंक में एजेंट बन जाओ। क्योंकि उसका बेटा मोहित इस बैंक में मैनेजर है। बैंक में काम करने व खाता खुलवाने का अलग से कमीशन मिलेगा। इसके बाद उसे एजेंट बना दिया। बैंक खाता खुलवाने के नाम पर 40 रुपये कमीशन देने की बात कही। उसे बताया गया कि यह बैंक कृषि मंत्रालय भारत सरकार से पंजीकृत है। यह ब्रांच 2019 में खुली थी। जिसमें उसने 30-35 लोगों के खाते खुलवा रखे हैं, जिनमें एफडी अलग से हैं मगर लोगों के रुपये वापस नहीं बैंक के मैनेजर मोहित व उसके पिता ने गांव वालों के एक करोड़ 75 लाख रुपये का गबन किया है।

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: बैंक मैनेजर पर 1.75 करोड़ रुपये गबन का आरोप