Karnal News: बुलेट के पटाखे फोड़ने वाले का 50 हजार का चालान Latest Haryana News

[ad_1]




इंद्री। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने वाले सवारों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया। इंद्री थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नागरिक अस्पताल के पास नाका लगाकर मोटरसाइकिल चालक का शराब पीकर बुलेट के पटाखे बजाने पर पचास हजार रुपये का चालान किया। बुलेट को इंपाउंड किया गया। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बाइक सवारों ने प्रतिबंधित साइलेंसर लगाकर उत्पन्न की गई तेज ध्वनि न केवल ध्वनि प्रदूषण का कारण बनती है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। शादी समारोह में शराब पीकर वाहन चलाने और बुलेट से पटाखे फोड़ने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: बुलेट के पटाखे फोड़ने वाले का 50 हजार का चालान