Karnal News: बाइक फिसलने से गई युवक की जान Latest Haryana News

[ad_1]

Young man lost his life due to bike slipping



घरौंडा। हाईवे स्थित रेस्ट हाउस के पास एक युवक की बाइक स्लिप हो गई। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। बिहार के दरभंगा जिले के गांव महापौर का रहने वाला प्रमोद कुमार पेंटर का काम करता है और दो दिन पहले ही घरौंडा काम के लिए आया था। बुधवार को वह खाना खाने के बाद बाइक पर सवार होकर रवाना हुआ तो उसकी बाइक फिसल गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: बाइक फिसलने से गई युवक की जान