[ad_1]
{“_id”:”68ec0eab8abe96f85f036771″,”slug”:”bike-theft-accused-arrested-karnal-news-c-244-1-pnp1006-145417-2025-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: बाइक चोरी के आरोपी को किया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:55 AM IST
समालखा। नई अनाज मंडी से दो बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नामुंडा गांव से काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रीतम उर्फ आकाश के रूप में हुई। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में शहर की नई अनाज मंडी में दो बाइक चोरी हो गई थी। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन पिछले एक साल से तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को शाम के समय सूचना मिलने पर आरोपी को नामुंडा गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले भी दो केस दर्ज है। संवाद
[ad_2]
Karnal News: बाइक चोरी के आरोपी को किया काबू