{“_id”:”69713db9d1446fe974043785″,”slug”:”information-about-free-legal-aid-provided-to-prisoners-karnal-news-c-18-knl1018-829407-2026-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: बंदियों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने बुधवार को जिला कारागार व नारी निकेतन का दौरा किया। उन्होंने जिला कारागार में रह रहे बंदियों से बातचीत की और उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता बारे जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने नारी निकेतन में रह रही महिलाओं से बातचीत की और सुविधाओं का जायजा लिया। सीजेएम डॉ. इरम ने वहां रह रही महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुरीति को समाज से उखाड़ फेंकने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: बंदियों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी